पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में मंगलवार को युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित करीब 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और उससे समझाइश की, लेकिन वह नहीं माना, उसमें कहा कि उसे पुरानी टोंक थाना क्षेत्र का एक RAC जवान जान से मारने की धमकी देता है। उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी शाम को मौके पर पहुंची और उससे समझाइश कर करीब तीन घंटे बाद शाम 6 बजे नीचे उतरा। उसके बाद उसकी पत्नी के साथ घर चला गया। जानकारी के अनुसार, शहर के काफला बाजार निवासी मनोज सेनी (35) का कहना है कि वह एक पुलिसकर्मी से परेशान है। इसको लेकर आज वह हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पानी की टंकी पर दोपहर 3 बजे टंकी पर चढ़ गया था। हालांकि पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाया। करीब तीन घंटे बाद पत्नी भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर नीचे उतरवाया।
