अलवर में ट्रेड फेयर में दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक के दोस्तों का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। वह बीच-बचाव कर रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने उसके सीने बर्फ काटने वाला छुरा घोंप दिया। युवक को घायल अवस्था में जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गोविंदगढ़ में रेलवे फाटक के पास बुधवार रात करीब 8 बजे की है। सूचना पर युवक के परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंचे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद परिजनों ने धरना खत्म कर दिया है। शव को हॉस्पिटल से लेकर गए। अलवर मेव बोर्डिंग के पूर्व सदर शेर मोहम्मद ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अगर आरोपियों के घरों पर अवैध अतिक्रमण मिलता है तो हटाएंगे। 4 नवंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। पुलिस ने बताया कि गोविंदगढ़ क्षेत्र के खेड़ी बहादुर गांव निवासी वकार (20) पुत्र फकरुद्दीन BA सेकेंड ईयर का छात्र था। वह अपने दोस्त तालीम, अरशद और बरकत के साथ गोविंदगढ़ में लगे ट्रेड फेयर में घूमने गया था। वहां मोमोज की दुकान पर तालीम का छैल बिहारी से झगड़ा हो गया। छैलबिहारी के साथ राजेश, रविंद्र, बलदेव, केदार, खेमू व रवि सहित तीन चार अन्य युवक भी थे। वकार ने बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान छैलबिहारी ने छुरा मार दिया था। या। जिससे वकार लहूलुहान होकर गिर गया। उसे गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीण बशीर ने बताया कि घटना रात करीब 8.45 बजे की है। रामबास के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। मामला महिलाओं पर छींटाकशी तक आ गया था। इसी बीच एक युवक ने वकार पर हमला कर दिया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पूर्व सदर शेर मोहम्मद ने कहा- पांच-सात दिन पहले अलवर के निकट एक घटना हुई थी। जिसमें हमने निंदा की थी। उसमें एक युवक की मौत हो गई थी। तब आरोपियों के ढाबे तोड़े गए थे। उस समय मुस्लिम समाज ने कोई विरोध नहीं किया। अब भी अलवर पुलिस को आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने चाहिए। हमारी मांग यही है कि 10 से 12 मुल्जिम गिरफ्तार किए जाएं। पहले आरोपियों के मकान तोड़े तो अब इन आरोपियों के घर पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गोविंदगढ़ एसएचओ बने सिंह ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान रामबास निवासी के रूप में हुई है। परिजन और मेव समाज के लोगों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। बीच-बचाव में आए युवक के सीने में छुरा मारा मृतक वकार के रिश्तेदार बशीर ने बताया कि वकार सैकेंड ईयर का छात्र था। वह जालूकी के कॉलेज में पढ़ता था। बुधवार शाम को मेले में घूमने पहुंचा था। घरवालों को भी इस बारे में नहीं बताया था। मेले में दो युवकों के गुटों में आपस में झगड़ा हो रहा था। वहां वकार बीच-बचाव करने लग गया। तब एक युवक ने वकार के सीने में छुरा घोंप दिया।
