उदयपुर में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर ड्राइवर की लापरवाही देखने को मिली है। वैन का पीछे का गेट खोलकर बच्चे पैर लटकाकर बैठे थे। वहीं ड्राइवर तेज स्पीड में वैन को ले जा रहा था। वैन के पीछे चल रहे एक कार सवार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बच्चों की जान जोखिम में डाल सकती है। तीन दिन पहले ही झाड़ोल में निजी स्कूल बस के कुचलने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने कहा- समय- समय पर टीम ओवरलोड और लापरवाह ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। वीडियो में दिख रहे वाहन नंबर के आधार संबंधित वैन ड्राइवर के खिलाफ भी करवाई की जाएगी। वीडियो में वैन का गेट खुला आया नजर
वीडियो झाड़ोल में नेशनल हाईवे 58 का है। वैन में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के बच्चे थे। वैन के पीछे की सीट पर 4 से ज्यादा स्टूडेंट गेट खोलकर बैठे है। इसके बाद भी ड्राइवर ने स्टूडेंट्स को टोका नहीं और न ही वैन को रोककर गेट को बंद दिया। स्टूडेंट्स पैर लटकाकर मौज-मस्ती करते हुए बैठे रहे। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि एक स्टूडेंट तो सही तरीके से बैठा हुआ भी नहीं है। वैन के पीछे चल रहे कार सवार इसका वीडियो बना लिया, इसके बाद ये लापरवाही सामने आई। छोटी सी लापरवाही से हादसे की संभावना
वीडियो में नजर आ रही ये छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। हाईवे पर वाहनों की रेलमपेल रहती है। एक जरा सी भी लापरवाही होती तो ये स्टूडेंट्स वैन से सड़क पर गिर सकते थे। ऐसे में कोई हादसा हो जाता तो किसकी जिम्मेदारी रहती। 3 दिन पहले निजी स्कूल बस ने बच्चे को कुचला था
3 दिन पहले ही झाड़ोल में निजी स्कूल बस से कुचलकर 4 साल के बच्चे चित्रराज की मौत हो गई थी। दोपहर 3 बजे स्कूल बस से बच्चा घर आया था। जैसे ही बच्चा बस से उतरा था, ड्राइवर ने तेजी से बस भगा दी। जिससे बच्चे को टक्कर लग गई और वह बस के नीचे आकर कुचल गया। आखिर चौराहों पर पुलिस क्यों नहीं रोकती?
ये सिर्फ एक मामला है। पूरे प्रदेश की बात करें तो कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे है। स्कूल बस और वैन का फिटनेस तक नहीं होता। ड्राइवर अनट्रेंड होते है। ये वाहन कई चौराहों से गुजरते है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले में भी परिवहन विभाग की नाकामी से मना नहीं किया जा सकता। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल ये खबर भी पढ़िए- इकलौते बेटे का शव देख चीख पड़ी मां:4 साल का मासूम जिस स्कूल बस से आया, उसी ने कुचला, पिता बोले-हॉस्पिटल में नहीं थी व्यवस्था उदयपुर में 4 साल के मासूम को स्कूल बस ने कुचल दिया। मासूम उसी बस से मंगलवार दोपहर स्कूल से घर आया, जैसे ही वह बस से उतरा तभी ड्राइवर ने तेजी से बस भगा दी। मासूम टकराकर बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। (पढ़िए पूरी खबर)
