साल 2010 में बिग बॉस की मेजबानी संभालने वाले सलमान खान शो की पहचान बन गए. लेकिन अब उनकी होस्टिंग के बदले अंदाज पर सवाल उठ रहे हैं. हालिया वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और दर्शकों की तारीफ बटोरी. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें सलमान से बेहतर बताया. हालांकि, सलमान की जगह रोहित को लाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.