संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर से तेल का रिसाव लगातार फैल रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों में तेल की परत उत्तरी अमीरात उम्म अल क्वैन के तट के करीब पहुंचती दिखी है. पर्यावरण को नुकसान की आशंका के बीच कई इलाकों में समुद्र तट बंद कर दिए गए हैं.
