लुधियाना पुलिस विभाग में एक विडियो ने हड़कंप मचा दिया। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को वर्दी में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखा गया। वह अपनी एक्टिवा पर बिना हेलमेट पहने न केवल सड़क पर चल रही थी बल्कि फोन पर बातचीत भी कर रही थी। यह पूरा मामला कचहरी से भाई वाला चौक के रास्ते का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर इतना उछला कि ट्रैफिक पुलिस को तुरंत एक्शन लेना पड़ा। वीडियो की पुष्टि होते ही महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ चालान काटा गया। यह कदम ट्रैफिक पुलिस की सख्ती और निष्पक्षता को दर्शाता है। पुलिस की कार्रवाई की लोगों ने की सराहना पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “कानून सबके लिए एक समान है चाहे कोई वर्दी में हो या आम नागरिक। लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अगर पुलिस खुद नियमों का पालन करेगी तो जनता के लिए एक बेहतर उदाहरण पेश होगा।