पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को हाईवे जाम करने की योजना को देर रात पोस्टपोन कर दिया है। इससे पहले रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों की यूनियन ने जालंधर के रामामंडी में हाईवे जाम करने का ऐलान किया था। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार से कई बार बातचीत के बाद केवल आश्वासन ही मिला है और टेंडर को पूर्ण रूप से रद्द नहीं किया गया है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है। हाईवे जाम नहीं होगा, बसें चलती रहेंगी कर्मचारी नेता चन्न ने बताया कि देर रात चंडीगढ़ हुई मीटिंग के बाद हाईवे जाम की कॉल को पोस्टपोन कर दिया है। अब कल हाईवे जाम नहीं करेंगे और सरकारी बसें रूटीन की तरह चलती रहेंगी। 23 अक्टूबर को जालंधर में कर्मचारियों किया था प्रदर्शन
इससे पहले, 23 अक्टूबर को रोडवेज कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया था। उस दौरान पंजाब के कई जिलों में हाईवे जाम किए गए थे, लेकिन जालंधर में पुलिस ने कर्मचारियों को जाम करने से रोक दिया था। सरकार के स्थगन पत्र के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन टाल दिया था।