पंचायतीराज चुनाव में बीजेपी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और पुत्रवधू कनिका सिंह ने चूरू जिला परिषद सदस्य के लिए के लिए नामांकन किया है। पराक्रम सिंह राठौड़ वार्ड 39 और कनिका सिंह वार्ड 23 से भाजपा उम्मीदवार हैं। पति-पत्नी ने हलफनामा पेश किया है। हलफनामे के मुताबिक-पराक्रम और कनिका के पास एक किलो सोना, 20 किलो चांदी सहित कुल 145 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। करोड़ों के मालिक होने के बावजूद दोनों के पास उनके नाम से कोई कार, जीप या दोपहिया वाहन नहीं है।
