RPSC : राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य मंजू शर्मा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब मंजू शर्मा राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य नहीं रहीं। पर उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? अभी भी बहुत से लोगों में यह बड़ा सवाल कौंध रहा होगा। तो मामला यह है कि राजस्थान हाई कोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही हाई कोर्ट ने RPSC के कई सदस्यों पर तीखी टिप्पणी की थी, जिसमें मंजू शर्मा भी शामिल थीं। इन सभी पर परीक्षा की शुचिता को भंग करने का आरोप लगाया गया।
