India Women vs Zimbabwe Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 197 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने भारत को जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य मिला है। कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में स्पिनर श्री चरणी ने चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। क्रांति गौड़ ने भी तीन विकेट झटककर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
