डीग में गुरुवार को 2:30 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11/33 केवी जीएसएस से निकलने वाले एलओसी और दिदावली फीडर के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। बिजली निगम के जेईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान दिदावली, परमदरा, कामा गेट, बंधा गेट और श्याहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी।
