बाड़मेर जिले की 7 पंचायत समिति के 109 वार्डों के नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी स्थिति क्लियर हो गई। अब 345 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 168 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया गया। दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग पूरी हो जाएगी। 7 पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 63 प्रत्याशी बाड़मेर पंचायत समिति में है। यहां पर 19 वार्ड है। दोनों चरण की मतगणना 20 नवंबर को होगी। दरअसल, बाड़मेर जिले में 37 जिला परिषद सदस्य और 369 पंचायत समिति सदस्य है। पहले फेज में 160 सदस्यों के लिए वोटिंग 22 अक्टूबर को है। वहीं दूसरे चरण में 109 सदस्यों की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही बाड़मेर जिले की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दूसरे चरण जिले की 7 पंचायत समितियों के 109 सदस्य पदों के लिए कुल 781 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से 189 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 79 नामांकन वापस लिए गए। अंतिम दिन 168 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए है। अब चुनावी मैदान में 345 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। पंचायत समिति वार प्रत्याशी, सबसे ज्यादा बाड़मेर में 63 प्रत्याशी पंचायत समिति बाड़मेर के 19 वार्डों, पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण, शिव, विशाला, डूगेरों का तला, बाटाडू और भींयाड के 15-15 वार्डों के लिए नाम वापसी प्रक्रिया संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। नाम वापसी प्रक्रिया के पश्चात पंचायत समिति बाड़मेर में 63 प्रत्याशी, बाड़मेर ग्रामीण में 49, शिव में 50, डूगेरों का तला में 51, बाटाडू में 48, विशाला में 40 और भींयाड में 44 प्रत्याशी मैदान में हैं।