जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पति-पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। अब उनके बेटे की ओर से थाने में मृग रिपोर्ट दी गई है। थाने में दी रिपोर्ट में ऊर्जा राम ने बताया- कालीजाल में 18 सितंबर को मेरे पिता ढलाराम (70) और माता सारकी (69) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द की। मामले को लेकर लूणी थाना अधिकारी हमीर सिंह ने बताया- सुसाइड करने वाले दंपती बुजुर्ग थे। कई साल से मानसिक रूप से परेशान थे। दोनों अकेले रहते थे। संभवतः इसी के चलते उन्होंने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।