नागौर। जैन समाज के आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर को पद्मश्री मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन मंगलवार को अभिनंदन समारोह एवं क्षमापना संक्रांति महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर को अभिनंदन पत्र सौंपा। गौरतलब है कि भारत सरकार ने जैनाचार्य को इस साल जनवरी माह में पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की थी।