दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन निवेश के लिहाज से हर बार ज्यादा सोना खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास पहले से गहनों, सिक्कों, गोल्ड ETF या दूसरी योजनाओं के रूप में सोना मौजूद है, तो नई खरीदारी से पहले उसका पूरा हिसाब लगाना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पोर्टफोलियो में सोने की कितनी हिस्सेदारी होनी चाहिए, यह आपकी आर्थिक जरूरतों, निवेश की अवधि और पहले से मौजूद निवेश पर निर्भर करता है।
