Bharatpur : प्रदेश में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के बहुचर्चित मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार इस हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने जिन 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है, उनके नाम कपिल (35 वर्ष) , लाखन (41 वर्ष) और जितेंद्र (27 वर्ष) हैं। IG प्रीती चन्द्रा और SP राजेश मीणा के निर्देश पर पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इससे पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों भागमल, सोनी, शेरसिंह, बलदेव और कुंवरसिंह को 2 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और नामजद आरोपी मुकेश फौजी को भी पुलिस ने शुक्रवार को करौली-धौलपुर बॉर्डर के पास डांग के जंगलों से गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस विभाग ने वैर थाने में तैनात टीआइ कांस्टेबल पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
