गरबा में एन एरा ऑफ एलिगेंस ग्रुप की सदस्यों ने बॉलीवुड का गोल्डन एरा पेश किया है। 1940 से लेकर 1980 तक के खास किरदारों को दिखाने की कोशिश की। संचिता शोले की बसंती और स्नेहा जैन मधुबाला बनकर आईं। पिंकी गोयल उमराव जान, मेधा सेठी वैजयंतीमाला, श्रद्धा कटारिया पाकीजा की मीना कुमारी, नेहा जैन फिल्म मेरा साया की साधना और कविता लम्हे फिल्म की श्रीदेवी बनकर गरबा करती नजर आईं। सुनीता शर्मा माता रानी का रूप धारण कर अभिव्यक्ति गरबा पहुंचीं। इसका वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।