चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद के बाद अब राजस्थान सहित 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। अब वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे। वहीं पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग का यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SIR में राजस्थान में 31 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए थे। हालांकि राजस्थान में SIR को लेकर ज्यादा विवाद नहीं हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर नाम हटवाने के बड़ी संख्या में आवेदन देने के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में वह मुद्दा सुलझ गया था। नाम जुड़वाने के लिए अब तक आए 4.80 लाख से ज्यादा आवेदन राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 साल आयु के युवा वोटर्स और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- 14 अक्टूबर 2026 तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4 लाख 80 हजार 893 आवेदन मिले हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग के GenZ के 2 लाख 67 हजार 946 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 20 साल आयु वर्ग के 2 लाख 12 हजार 947 आवेदन शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे बोले- राजस्थान में पंचायत चुनावों में प्री-SIR वोटर लिस्ट का इस्तेमाल राजस्थान में SIR होने के बावजूद शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनाव में इससे पहले की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करने पर सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। MKSS से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा- राजस्थान में SIR में 45 लाख नाम कटे हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में और हाल के नगर निकाय चुनाव में प्री-SIR वोटर लिस्ट का इस्तेमाल हो रहा है। ———- ये खबर भी पढ़ें.. SIR में बीजेपी ने 21,971 नाम काटने के दिए फॉर्म:कांग्रेस ने सिर्फ 12 नाम दिए; जानें- राजस्थान में कितने वोटर्स पर आई आपत्ति राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट पर दावे और आपत्तियों का निर्वाचन विभाग ने जनवरी 2026 को फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया था। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आम लोगों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की ओर से 1 लाख 39 हजार 674 वोटर्स के नाम कटवाने के लिए फॉर्म आए थे। (पूरी खबर पढ़ें)
भाजपा BLA बोले-हमारे नाम से आपत्तियां फर्जी::साइन किसने किए पता नहीं: SIR को लेकर कांग्रेस ने कहा- फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सबूत मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए भाजपा के बीएलए के नाम से फर्जी आपत्तियां लगवाने का मामला सामने आया था। अजमेर शहर कांग्रेस ने बीजेपी के बीएलए के साथ इसका खुलासा किया था। वहीं बीएलए ने भी लिखित में दिया था कि आपत्तियां फर्जी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)