वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में मौसम बदल गया है। अलवर में गुरुवार दोपहर डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। इसके कारण दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हुई है। दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई। सीकर में शाम 4 बजे से रिमझिम बरसात शुरू हुई, वहीं भरतपुर में धूल भरी आंधी का चली। जयपुर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। राज्य के 13 जिलों में दो दिन बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। बुधवार (14 अक्टूबर) शाम को जोधपुर सहित 5 जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम बदलने से इन शहरों में रात को सर्दी बढ़ गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर सहित दूसरे जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान के मौसम की PHOTOS पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…