खेरली. राजस्थान की सरसों उत्पादन में अग्रणी तथा “अ” श्रेणी की मानी जाने वाली खेरली कृषि उपज मंडी में इन दिनों किसानों और मजदूरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक ओर बारिश के दौरान मार झेल रहे किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखने में असमर्थ हैं, वहीं दूसरी ओर मंडी प्रशासन की अनदेखी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
