श्री गोइंदवाल साहिब के गांव खडूर साहिब में वीरवार को 150 से ज्यादा परिवारों ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस मौके पर विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा विशेष रूप से पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया और पार्टी में शामिल हुए नए परिवारों का भी अभिनंदन किया। बाबा पाला खडूर साहिब वाले और प्रधान गुरविंदर सिंह गोरा ने कहा कि विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस दौरान गांववासियों ने विधायक लालपुरा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। नए सदस्यों ने भी पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास जताया। बड़ी संख्या में गांववासी भी रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान गांववासियों ने आम आदमी पार्टी के हाईकमान को भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में खडूर साहिब हलके से पार्टी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांववासी और आप कार्यकर्ता मौजूद रहे
