तरनतारन के थाना पट्टी सिटी पुलिस ने जुआ खेलने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 96,500 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह और थाना प्रभारी सिटी पट्टी विपिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई सरूप सिंह और टीम ने वार्ड नंबर 10 में गुरद्वारा बाबा बिधि चंद भट्ट साहिब के पास सोनू बाबा के घर पर छापा मारा। यहां जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा गया। इनकी पहचान सोनू निवासी वार्ड नंबर 10 पट्टी, धर्मबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 पट्टी, संदीप कुमार निवासी अमृतसर, जगतार सिंह निवासी वार्ड नंबर 18 पट्टी और जगजीत सिंह निवासी गांव चुसलेवार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रवि शेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
