नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में आग, सिलेंडर में ब्लास्ट
जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान में बारिश,अक्टूबर में पहली बार खुला बांध का गेट
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में बारिश हो रही है। उदयपुर में 100 साल में पहली बार अक्टूबर अंत में 9 एमएम से ज्यादा बरसात हुई। फतहसागर झील के 3 गेट खोले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ढोल बजाते हुए निकाला मर्डर के आरोपियों का जुलूस
पाली शहर में मंगलवार को मर्डर के आरोपियों का ढोल के साथ जुलूस निकाला गया। इतना ही नहीं, आरोपियों के कपड़ों पर हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भी लिखा था। पूरी खबर पढ़ें 4. ऊर्जा मंत्री बोले-मदन दिलावर से विवाद क्यों होगा
स्कूलों में घटिया निर्माण को लेकर उठे सवालों के बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने उनका किसी मंत्री या विभाग से कोई विवाद नहीं होने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें 5. पुष्कर मेले में आए भैंसे ने लंच में खाए काजू-बादाम
पुष्कर में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में पशुओं का आना जारी है। अब तक 5 हजार से ज्यादा पशु पहुंच चुके हैं। इनमें 3 हजार से ज्यादा घोड़े-घोड़ी शामिल हैं। जबकि ऊंटों की संख्या करीब डेढ़ हजार है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. छोटे भाइयों ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला
बांसवाड़ा में 4 भाइयों ने मिलकर सबसे बड़े भाई की लाठियों और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतक की 2 पत्नियां हैं, उनका आरोप है कि चारों छोटे भाई उनके पति को पादरी के पास ले जाने का दबाव बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा, लूट की होड़ मची
धौलपुर में बस को बचाने के चक्कर में धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर सरसों के तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। तेल सड़क किनारे बने गड्ढे में बह गया। देखते ही देखते वहां तेल का एक छोटा ‘तालाब’ बन गया। पूरी खबर पढ़ें 8. दो कारें टकराई; बिजनेसमैन, पत्नी और बेटी की मौत
जालोर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. किसानों ने तीन ट्रॉली प्याज सूखी नदी में फेंका
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के गांव चंदपुरा में सोमवार देर रात किसानों ने प्याज के दाम न मिलने से परेशान होकर अपनी उपज सूखी नदी में फेंक दी। बताया जा रहा है कि किसान ने मंडी में प्याज बेचने गए थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. गोपाष्टमी पर गोशालाओं में होगा कार्यक्रम
प्रदेश के सभी पात्र गोशालाओं में 29 और 30 अक्टूबर को गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोसेवा, गोपूजन, तथा गो-संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां होंगी।