अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने को लेकर अजमेर कोर्ट में याचिका करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर उत्तराखंड में हमला हुआ है। यह हमला मंगलवार को करीब 3 बजे उस समय हुआ, जब वह परिवार सहित ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे थे। स्कूटी पर आए दो युवक वारदात के बाद फरार हो गए। बीच सड़क हुई मारपीट और हमले में उनके सिर में भी सूजन आई है। कान के पास चार टांके लगे हैं। गुप्ता ने कोतवाली ऋषिकेश (उत्तराखंड) में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार सहित लौट रहा था-विष्णु गुप्ता विष्णु गुप्ता ने बताया-वे छुटि्टयां मनाने के लिए अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ऋषिकेश आए थे। दिन में करीब तीन बजे लौट रहे थे। हाईवे पर स्कूटी पर सवार दो युवक आए और लड़ाई झगड़ा करने लग गए। बाद में छीना झपटी कर नीचे उतारने का प्रयास किया। परिवार के लोग डर गए और नीचे नहीं उतरे। इसके बाद दोनों ने मुझे नीचे उतारा और मारपीट करने लगे। हाथ में कोई नुकीली चीज थी। उससे मेरे कान के नीचे चोट आई। बाद में वे लोग फरार हो गए। मैंने अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पहले भी हो चुका हमला बता दें कि अजमेर में जयपुर रोड पर गुप्ता पर फायरिंग हो चुकी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अजमेर मामले में बात करने पर सीओ ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच चल रही है। कौन है विष्णु गप्ता? हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ​​​​​​ने सिविल कोर्ट में अजमेर दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका लगाई थी। इसे 27 नवंबर 2024 को इस याचिका को सिविल कोर्ट ने स्वीकार कर ली थी। उसके बाद से सुनवाई चल रही है। अगली तारीख एक नवम्बर है। पढें ये खबर भी… अजमेर दरगाह विवाद- याचिकाकर्ता पर फायरिंग:शिव मंदिर होने की याचिका लगाई है, जयपुर लौटते समय हमला; गुप्ता बोले- मैं डरने वाला नहीं अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने की याचिका लगाने वाले विष्णु गुप्ता पर फायरिंग हुई है। अजमेर से जयपुर लौटने के दौरान शनिवार सुबह 6 बजे उनकी कार पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। गुप्ता ने फायरिंग को लेकर कहा कि ये हमला सोची समझी साजिश है। मुझे पहले भी धमकी मिली है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। पूरी खबर पढें ​​​​​​ कोर्ट में दरगाह कमेटी के प्रार्थना-पत्र पर बहस:अल्पसंख्यक विभाग और एएसआई का खारिज, अगली सुनवाई एक नवंबर को अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर शनिवार को सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पेश किए गए प्रार्थना-पत्र खारिज कर दिए। वहीं दरगाह कमेटी के प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख 1 नवंबर दी है। पूरी खबर पढें

You missed