जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर के मध्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को छह जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
