राजस्थान कैबिनेट ने पीएम मोदी के अभिनंदन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा- राजस्थान मंत्रिमंडल पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर उनका अभिनंदन करता है। राजस्थान पीएम के विकसित भारत के सपने का अग्रिम आधार बनेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- रामंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। राजस्थान को संघवाद की भावना से कई लाभ मिले। दशकों से लंबित समझौते आगे बढ़े। यमुना जल समझौता, नर्मदा जल समझौते और ईआरसीपी का रास्ता साफ हुआ है। ग्लोबल राजस्थन समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए। पचपदरा रिफाइनरी पीएम मोदी ने शुरू की। 27750 किलोमीटर से ज्यादा के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे विकसित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार के वक्त 28 गीगावॉट सोलर बिजली बढ़ी है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान को बहुत फायदा हुआ है। बिना पेपरलीक 410 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं करवाई सीएम ने कहा- एक पेड़ मां के नाम अभियान में राजस्थान में 30 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। पीएम मोदी युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते है। 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 410 से ज्यादा परीक्षाएं बिना पेपरलीक करवाई हैं। अब हम 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने का काम कर रहे हैं। वन स्टेट वन इलेक्शन के साथ एक साथ पंचायत निकाय चुनाव सीएम ने कहा- पीएम के विजन के अनुसार राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन की अवधारणा को पूरा किया जा रहा है। पंचायतीराज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले अलग अलग समय पर चुनाव होने से विकास के काम प्रभावित होते थे। हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 सालों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को समर्पित सेवा संकल्प रथों के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी सीएम ने कहा- विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार इसी सोच के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। सरकार का जोर गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने और उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में ‘विकसित गांव, विकसित भारत अभियान’ के तहत ग्राम सभाओं और चौपालों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और बुजुर्गों से सुझाव लिए गए। इन सुझावों के आधार पर ग्राम विकास संकल्प पत्र तैयार किया गया, जिसमें ग्रामीणों की आकांक्षाओं और सामूहिक विकास के संकल्प को शामिल किया गया है।