शादी के तीन साल बाद पहला बच्चा हुआ। एक हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। दो दिन के बेटे के साथ मां-पिता की घर से एक साथ तीन अर्थियां उठीं। भाई-बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का रो रोकर बुरा हो गया। बुधवार (14 अक्टूबर) को गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसा बाड़मेर में 13 अक्टूबर की दोपहर करीब 3:30 बजे रामसर क्षेत्र में हाथमा गांव के पास हुआ था। महिला की डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से घर लौटते समय कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई थी। कार सवार 6 लोग बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें गेट तोड़कर निकाला गया। हादसे में पति-पत्नी और दो दिन के नवजात की मौत हो गई। दो बहनें और ड्राइवर घायल हो गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को बालेवा गांव लाया गया। डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से घर जाते समय हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को तुलसी की बाड़मेर हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। 13 अक्टूबर को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। हिंगलाजराम (26) पुत्र लीलाराम कार से पत्नी तुलसी देवी (24) और दो दिन के नवजात बेटे को लेकर अपने घर बालेवा जा रहे था। उनके साथ दोनों बहनें (गुड्डी निवासी तुड़बी और शायरी निवासी मोडा) भी थीं। इस दौरान रामसर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हाथमा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। कार के गेट तोड़कर निकाला था टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार के गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को निजी गाड़ियों और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे में बालेवा निवासी हिंगलाजराम, उनकी पत्नी तुलसी और दो दिन के बेटे की मौत हो गई। वहीं दोनों बहनें और ड्राइवर हो गए। देखें … हादसे की PHOTOS तीन साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, हिंगलाजराम तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन साल पहले शादी हुई थी। बड़ा भाई टाऊराम, छोटा भाई नाथूराम कमठा (मकान निर्माण) मजदूरी करते हैं। हिंगलाजराम लकड़ी का काम करते थे। पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हिंगलाजराम अपने माता-पिता के साथ रहता था। छोटे भाई की अभी शादी नहीं हुई है। — हादसे से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ें … ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, पति-पत्नी और 2-दिन के बेटे की मौत:घायलों की मदद करने के बजाए लोग वीडियो बना रहे थे, गाड़ी के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला बाड़मेर में ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो दिन के बेटे की मौत हो गई। ड्राइवर सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। पूरी खबर पढ़िए