भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 299 अंक की बढ़त के साथ 72,771.32 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 21 मिनट पर यह 0.19 फीसदी या 131 अंक की तेजी के साथ 72,597 पर ट्रेड करता दिखा। इसके बाद तेजी कम होती चली गई और सेंसेक्स लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यह 0.16 फीसदी या 118 अंक की गिरावट के साथ 72,349 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 0.15 फीसदी या 33 अंक की गिरावट के साथ 22,487 पर ट्रेड करता दिखा। जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा गिरावट भी बढ़ी होती गई। दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 156 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।