भाजपा ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें जयपुर जिला परिषद के 55 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि 2 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। भाजपा ने 31 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण में जयपुर जिला परिषद के 22 वार्डों में चुनाव होंगे, लेकिन भाजपा ने 2 वार्डों को छोड़कर सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने वार्ड 18 से पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा जयपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर को टिकट दिया है। राजेश गुर्जर सीएम भजनलाल शर्मा के करीबी माने जाते हैं। राजेश गुर्जर को जयपुर दक्षिण जिला अध्य्क्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय इनके पदभार ग्रहण समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे थे और इन्हें पदभार ग्रहण करवाया था। राजेश गुर्जर के टिकट की घोषणा होने के बाद सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है कि जयपुर जिला परिषद में बीजेपी का बोर्ड बनता है तो राजेश गुर्जर जिला प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे होंगे। पहले देखिए पूरी लिस्ट…. एक बार होल्ड हो गया था रमा चौपड़ा का टिकट पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा का टिकट एक बार के लिए रोक दिया गया था। ओबीसी वर्ग से आने वाली रमा चौपड़ा ने जिस वार्ड 18 से टिकट मांगा, वह वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित है, ऐसे में पार्टी सामान्य वार्ड में ओबीसी को टिकट नहीं देना चाहती थी। हालांकि कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उनके पक्ष में थे। उन्होंने बैठक में भी रमा चौपड़ा को टिकट देने की सिफारिश की। इसके बाद पार्टी ने रमा चौपड़ा को वार्ड 18 से प्रत्याशी बनाया गया। पूर्व प्रधान को वार्ड 13 से बनाया प्रत्याशी भाजपा ने वार्ड 13 से जालसू पंचायत समिति की पूर्व प्रधान बादामी देवी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही वार्ड 28 से रामसिंह चांदावास को उम्मीदवार बनाया है। चांदावास 2013-18 के बीच रेनवाल माझी से पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वे डीडी कुमावत की टीम में जिला मंत्री रह चुके हैं और संघ के स्वयंसेवक प्रथम वृग प्रशिक्षित हैं पहले चरण में जयपुर जिला परिषद के 22 वार्डों में चुनाव पंचायती राज चुनाव के पहले फेज में जयपुर जिला परिषद के कुल 57 में से 22 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें 1 से 10 नंबर वार्ड और 15 से 26 नंबर के वार्ड शामिल है। पहले फेज के लिए नामांकन का 13 अक्टूबर को आखिरी दिन है। पहले फेज में 22 अक्टूबर को 16 जिला परिषदों के सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। ये खबर भी पढ़ें कांग्रेस की उदयपुर जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:पूर्व विधायक के भांजे, देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को भी मैदान में उतारा; देखें- पूरी लिस्ट कांग्रेस ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें उदयपुर जिला परिषद के सभी 47 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पूर्व विधायक स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे राज सिंह झाला को वार्ड नंबर 32 से टिकट दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)
