जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी छात्रा को ब्लैकमेल कर पिछले 5 साल से दरिंदगी कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन से भी डरा-धमकाकर छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर को पेश कर जेसी भेज दिया। 5 साल तक करता रहा दरिंदगी थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 21 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। करीब 5 साल पहले वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। आरोपी पड़ोसी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरन रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदनाम करने की कहकर आरोपी पड़ोसी उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर दरिंदगी करने लगा। नाबालिग बहन से भी आरोपी ने छेड़छाड़ की पिछले 5 साल तक ब्लैकमेल कर आरोपी ने देहशोषण किया। पिछले कुछ दिन पहले उसकी नाबालिग छोटी बहन को भी डरा-धमकाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। इस बारे में बड़ी बहन को छोटी बहन ने बताया। दोनों पीड़ित बहनों की ओर से पुलिस थाने जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धर-दबोचा।