तरनतारन में रविवार देर शाम को ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वे ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे DIG संदीप शर्मा ने कहा कि ASI को 2 गोलियां लगी हैं। कुछ क्लू मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। मृतक एएसआई इकबाल सिंह (55) तरनतारन के नौशहरा पन्नूआ के रहने वाले थे। वह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे। यह घटना 11 सितंबर को हुए मर्डर से जोड़ी जा रही है। उस दिन इकबाल सिंह के भतीजे अजमीत सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी पुलिस एनकाउंटर के दौरान घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस बीच गैंगस्टर डोनी बल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोपी घनश्याम के नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट डाली गई है। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, एएसआई इकबाल सिंह फिरोजपुर में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे। जब वे नौशहरा से लोहका रोड स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर आए 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पट्टी के DSP रवि शेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के इलाके और रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर की पोस्ट…