लखनऊ के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में बड़ा हंगामा देखने को मिला. उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदभार ग्रहण करने से पहले ही पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. यह झड़प पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हुई. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में जूते-चप्पल और लात-घूंसे तक चल गए.