पंचायतीराज चुनाव 2026 के चुनावों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समन्वयकों की नियुक्ति की है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खंडेला विधानसभा क्षेत्र में एडवोकेट संदीप कलवानिया को समन्वयक नियुक्त किया गया है। संदीप कलवानिया वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता हैं। कलवानिया नगर निकाय चुनाव में आदर्श नगर विधान सभा में प्रभारी का दायित्व निभा चुके है। इस विधानसभा में कांग्रेस ने 17 में से 10 वार्ड जीते थे। 6 बीजेपी और एक निर्दलीय ने जीता था।