मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कोटा सीएडी और जल संसाधन विभाग से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच चम्बल जल बंटवारे और जल विवाद को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। पिछले साल रबी सीजन में मध्यप्रदेश की कितनी डिमांड थी, कितना पानी दिया था और जल समझौते के अनुरूप पानी क्यों नहीं दे पाए, इन बिन्दुओं की भी जानकारी मांगी है। कोटा सीएडी प्रशासन ने सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी है।
