ठगों ने किसान के फसल का बीमा उठाने से पहले ही क्लेम ले लिया, यही नहीं किसान को यह भी मालूम नहीं चल पाया कि उसकी फसल पर ठगों ने इंश्योरेंस करवा रखा है। जब किसान ई-मित्र पर अपनी फसल का इंश्योरेंस कराने पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। ई-मित्र संचालक ने बताया कि फसल का क्लेम तो पहले ही किसी और नाम से दिया जा चुका है। इसके बाद एक एक कर करीब 5 गांवों के 11 किसान सामने आए हैं, जिन्होंने थाने में अपनी शिकायत दी है। मामला बीकानेर के लूणकरणसर थाना इलाके का है। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे क्लेम का भुगतान भी हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हैड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी है। फसल का इंश्योरेंस कराने गए थे लूणकरनसर के खोखराणा गांव के किसान बुधराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया- इलाके में एक गिरोह बीमा क्लेम उठाने का काम कर रहा है। बुधराम की संयुक्त खातेदारी कृषि भूमि गांव खोखराणा में खसरा नंबर 430 में 6.8300 हेक्टेयर व खसरा नंबर 830 में 6.5800 हेक्टेयर है। दोनों खसरा में कुल 13.4000 हेक्टेयर जमीन है। इसमें उसका चौथाई हिस्सा है। शेष उसके तीन अन्य भाई मुखराम, श्रवण राम व मघाराम की है। रिपोर्ट में बताया- बुधराम ने जुलाई 2025 में खरीफ की फसल काश्त करने पर पी एमएफबी बाई योजना के तहत अपनी खरीफ की फसल का बीमा करवाने के लिए गांव (खोखरणा) में स्थित ई-मित्र केंद्र पर सम्पर्क किया था। तब ई-मित्र संचालक ने उनके डेटा इस योजना की वेबसाइट पर फीड किए। ई-मित्र संचालक ने बताया क्लेम पहले ही लिया जा चुका बुधराम बताते हैं- मेरे होश उड़ गए जब ई-मित्र संचालक ने बताया कि मेरे खेत में खरीफ की फसल ग्वार के लिए किसी देवीलाल पुत्र श्रीराम निवासी लालेरा ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया था। इसमें खसरा नंबर इन्हीं भाइयों के खेत के थे, इसमें पॉलिसी नंबर भी दिए गए थे। संचालक ने बताया कि दोनों खसरों की जमीन का बीमा पहले ही करवाया जा चुका है। ई-मित्र संचालक ने ये भी कहा कि देवीलाल नाम से रबी की फसल का बीमा भी उनके खाते से ही उठाया गया था। तब 45 हजार रुपए दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बीकानेर की शाखा लूणकरणसर के माध्यम से देवीलाल ने ले लिए हैं। किसान ने बैंक कर्मियों और राजस्व अधिकारियों पर लगाया आरोप बुधराम ने आरोप लगाया है कि देवीलाल ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों और बैंक के कर्मचारियों से मिली भगत कर कूटरचित दस्तावेजों पर उसके और उसके परिवारजनों के फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे दर्ज लगा लिए। रबी 2024 की फसल सरसों व तारामीरा के बीमा क्लेम आवेदन अपने नाम से 45 हजार का भुगतान बैंक दी सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लूणकरणसर से प्राप्त कर लिया। 5 गांवों में हो रहा फर्जीवाड़ा एफआईआर में देवीलाल, भगवाना राम पुत्र खेताराम, बलराम पुत्र कालूराम जाति जाट निवासी लालेरा और शिवलाल पुत्र मेहनराम जाति जाट निवासी खियेरा के नाम लिखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, किसान को फसल बीमा के बारे में जानकारी ही नहीं होती और ये लोग फर्जी नाम से फसल का बीमा कटवाकर फर्जी भुगतान उठा रहे हैं। एफआईआर के मुताबिक खोखराणा, लालेरा, खियेरां, भादवा, खिलेरिया में भी कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी हुई है। इन किसानों ने दी शिकायत
