रूस से MBBS कर रहा अलवर का युवक 9 दिन बाद भी लापता है। छोटी दीपावली के दिन उसकी अपनी मां से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। बेटे की राह देख रही मां की आंखों में सिर्फ आंसू है। बेटे की चिंता बदहवास सी हो गई है। बेबस मां ने एक वीडियो जारी कर सरकार और न्यूयॉर्क में बैठे राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी से मदद मांगी है। प्रेम भंडारी भी मदद के लिए आगे आए। उनके प्रयासों के बाद दूतावास के एक अधिकारी ने लापता स्टूडेंट के के चाचा नारायण चौधरी से बात की है। चाचा ने अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। यादव से मुलाकात के बाद अब जल्द विदेश मंत्री से भी मिलेंगे। बता दें कि अजीत चौधरी (22) अलवर जिले के कफनवाड़ा का रहने वाला है। वो MBBS करने रूस गया हुआ है लेकिन अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने शिकायत की कॉपी तक नहीं दी
अजीत चौधरी का 9 दिन से कुछ अता-पता नहीं है। बेटे के लिए पूरा परिवार परेशान है। इसके बावजूद अफसोस की बात है कि भारतीय दूतावास या विदेश मंत्रालय से 7 दिन तक परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं की गई। आखिरकार मां संतरा देवी ने एक वीडियो जारी कर सरकार और न्यूयॉर्क में बैठे राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी से मदद मांगी। स्टूडेंट के लापता होने के बाद पुलिस ने अब तक कोई शिकायत की कॉपी तक वहां से नहीं भेजी है। वहीं स्टूडेंट का जैकेट और मोबाइल नदी के किनारे मिलना बताया गया है। उसकी अधिकृत जानकारी तक परिवार को नहीं दी है। जिससे परिवार दुखी है। राना अध्यक्ष के प्रयासों के बाद दूतावास ने परिवार से की बात
वीडियो के बाद प्रेम भंडारी के अथक प्रयासों के बाद दूतावास के एक अधिकारी ने छात्र अजीत चौधरी के चाचा नारायण चौधरी से बात की है। फिर अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उसके बाद विदेश मंत्री से मिलने का समय मिला। विदेश मंत्री से 27 अक्टूबर को मिलना तय हुआ था। विदेश मंत्री के बाहर होने के कारण अब 30 अक्टूबर को मिलने का समय दिया गया है। तब तक लापता छात्र अजीत चौधरी को 13 दिन हो जाएंगे। इतने समय तक मां-बाप का बेटे की बिना कोई खबर के रहना बड़ा मुश्किल हो गया है। प्रेम भंडारी का कहना है कि रूस की लोकल पुलिस की कॉपी तक नहीं मिली है। उधर, रशियन पुलिस का कहना है कि पुलिस केवल जांच करने की बात दोहरा रही है। उसके बाद रशियन एंबेसी से भावेश नाम के अधिकारी का फोन भी आया है, हम प्रयास कर रहे हैं। विदेश मंत्री से मिलेगा परिवार
प्रेम भंडारी के प्रयासों के बाद परिजन अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मिले। उनके प्रयासों के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने का समय मिला। पहले 27 अक्टूबर को दिल्ली में बुलाया लेकिन अचानक विदेश मंत्री का बाहर जाना हो गया। इस कारण अब 30 अक्टूबर का समय मिला है। परिजन 30 अक्टूबर को दिल्ली में विदेश मंत्री से मिलेंगे। लेकिन उधर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा का कुछ भी पता नहीं चला। न कोई जवाब आया है। उप नेता प्रतिपक्ष तक पहुंची बात
इससे पहले स्टूडेंट के परिवार ने 26 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से भी अलवर के फुल बाग में मुलाकात की थी। भंवर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा के उपनेता प्रतिपक्ष गौरव गोगाई को फोन पर पूरा घटनाक्रम बताया था। उन्होंने बताया था कि सरकार और रूस से अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है।
