Child Death In Womb Due To Drug Addiction: चिट्टे/हेरोइन की बढ़ती आग अब महिलाओं को भी चपेट में लेने लगी है। जंक्शन के खुंजा स्थित वार्ड तीन की चिट्टे की आदी विवाहिता ने नशे के कारण ना केवल अपना घर खराब कर लिया बल्कि कोख भी उजाड़ ली। गर्भवती किरण देवी (30) को चिट्टे के नशे की ऐसी लत लगी कि यह भी भूल गई की वह सात माह की गर्भवती है।