Monday Motivational Story: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के श्योदानपुरा गांव निवासी अमर सिंह नायक ने जिंदगी को किताब की तरह पढ़ा और सेवा को अपना धर्म बना लिया। कागज-कलम -कलम से रिश्ता न होने के बावजूद उन्होंने ऐसा जीवन जिया कि अब उन्हें पुडुचेरी की ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
