जोधपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस को लेकर कल शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। इसके तहत सुबह 8.30 बजे से शटडाउन शुरू हो जाएगा। तय समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक यहां रहेगा पावरकट 33/11 केवी सबस्टेशन कालीबेरी से बेलदार बस्ती,सोडो की ढIणी ,गदेरों की ढIणी,चांद मंडी, कालीबेरी मार्किट,आंबेडकर नगर, वैधनाथ रोड,सोलंकी मार्किट, भूरी बेरी, गोयलों की ढाणी और रूपवातों का बेरा से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली
कल सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 , 15 , 17 , 18 , 19, 20 की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
