Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट ने ‘पिंक सिटी’ (जयपुर) की वैश्विक पहचान के संरक्षण, सुरक्षा और रख-रखाव से जुड़ी चिंताओं पर स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायाधीश प्रमोद कुमार माथुर ने ‘राजस्थान पत्रिका’ में 24 सितंबर को प्रकाशित समाचार ‘परकोटा की पुकार… बिगड़ती धड़कनें सुनो, मैं विश्व विरासत हूं, आपके शहर का दिल भी’ पर स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेकर फाइल रजिस्ट्री के जरिए उचित बेंच में भेजने के निर्देश दिए थे।
