Punjab Government Bungalow Row: पंजाब में सरकारी बंगलों के इस्तेमाल को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के AAP नेता पंजाब सरकार के मंत्रियों को आवंटित सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं, शिरोमणी अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसे से बने सरकारी बंगले, गाड़ियां और सुरक्षा संसाधन गैर पंजाबियों को दिए जा रहे हैं, जिससे राज्य के संसाधनों की खुलेआम लूट हो रही है।