दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए झालर, एलईडी और दूसरी सजावटी लाइटें लगाई जाती हैं. लेकिन अगर इनके साथ एसी, गीजर, फ्रिज और दूसरे बिजली के उपकरण भी चल रहे हों तो घर के इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि घर का मौजूदा लोड कितना है और किन संकेतों पर वायरिंग की जांच करानी चाहिए..