क्या आईआईटी बॉम्बे के कैंपस में मौत एक आदत बन चुकी है? 20 साल के साहिल वाकोड़े की संदिग्ध मौत के बाद छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है. ‘चार खुदकुशी के बाद भी कब तक चुप रहेगा प्रशासन?’ डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग और हॉस्टल के गेट पर लगे पोस्टर ने खोली सुरक्षा के दावों की पोल. जानिए क्यों क्राइम ब्रांच को सौंपनी पड़ी इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच!