राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम में से 6 में भाजपा जीती। बीकानेर में बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी यहां भाजपा ने डिप्टी मेयर बना लिया। यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। एक दिन पहले हुए चुनाव में यहां कांग्रेस ने मेयर बनाया था। अजमेर में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को 40-40 वोट मिले। ऐसे में लॉटरी से भाजपा जीत गई। पाली में भी लॉटरी से फैसला हुआ। यहां निर्दलीय महबूब टी ने जीत दर्ज की। डीग नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। जोधपुर की मथानिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षद बस में पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं। उन्होंने कहा- यह हेलमेट सुरक्षा के लिए है। दरअसल, सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया था। नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव रिजल्ट… निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स… पुलिस ने रोका तो खुद गेट खोलकर घुसे MLA : बीकानेर नगर निगम में वोटिंग के लिए पार्षद आए तो विधायक जेठानंद व्यास की गाड़ी को बाहर रोक दिया गया। नाराज विधायक खुद गेट खोलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में मेयर प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह उन्हें समझाकर अंदर ले गए। बीजेपी नेता और पुलिस अफसर में धक्का-मुक्की : सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए बीजेपी के नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। अंदर जाने से रोकने पर बीजेपी चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत ने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से धक्का-मुक्की करते हुए कहा- क्या बकवास कर रहे हो। मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है। पुलिस कस्टडी में वोट देने आया पार्षद : उदयपुर की फतहनगर नगर पालिका में बीजेपी के बागी पार्षद राजेश चपलोत को चेयरमैन के चुनाव के दौरान सोमवार को पुराने एससी-एसटी केस में गिरफ्तार किया था। वे पुलिस कस्टडी में उपाध्यक्ष पद के लिए वोट देने पहुंचे। किस पार्टी से कितने निकाय प्रमुख बने… नगर निगमों में वार्डों की स्थिति… … अजमेर । भीलवाड़ा । उदयपुर । अलवर । सीकर । पाली । बीकानेर । … निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे
… पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…