भरतपुर में सरियों से लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार व्यापारी को कुचल दिया। व्यापारी ट्रेलर के पहियों के बीच में फंस गया। ट्रेलर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सड़क पर शव के चीथड़े बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क और ट्रेलर के पहियों के नीचे से शव के टुकड़ों को निकालकर पॉलिथिन में इकट्‌ठा कर हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर मथुरा गेट थाना इलाके के सारस चौराहे के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रेलर को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। देखें … घटना से जुड़ीं 3 तस्वीरें स्कूटी से दुकान जा रहे व्यापारी को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मारी थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया- कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी व्यापारी ओमप्रकाश (65) स्कूटी से अपनी ड्राईक्लीन की दुकान पर जा रहे थे। रोड क्रॉस करते समय पीछे से आए ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रेलर ओमप्रकाश को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई और सड़क पर शव के टुकड़े बिखर गए। लोगों ने पीछा कर ट्रेलर पकड़ा, हाईवे पर लगा जाम हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ट्रेलर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर शव के टुकड़े बिखरे होने और हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे का ट्रैफिक डायवर्ट करवाया। शव के टुकड़े निकालकर मॉर्च्युरी पहुंचाए, ट्रेलर जब्त पुलिसकर्मियों ने सड़क और ट्रेलर के पहियों के नीचे से शव के टुकड़े निकाले। इन्हें पॉलीथिन में रखकर आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया गया। पुलिस ने ओमप्रकाश के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।