राजस्थान के पांच नगर निगम सहित 273 निकायों में सोमवार को मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 2 नगर निगम समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन बन चुके हैं। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में 25 सितंबर को मतदान होगा। बीजेपी-कांग्रेस ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है। सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में एक होटल में लोसल नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद बाड़ाबंदी है। रविवार को पुलिस सर्च वारंट के साथ होटल पहुंची और परिवार के 3 लोगों को साथ ले जाकर पार्षद से बात की। इसके बाद परिजन संतुष्ट होकर चले गए। परिजनों ने लोसल थाने में पार्षद से संपर्क नहीं होने की शिकायत दी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे 25-30 गाड़ियों में भाजपा के करीब 150-200 लोग आए। इनमें लोसल के वार्ड-26 से भाजपा प्रत्याशी रहे रामेश्वर भी शामिल थे। ये लोग कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को लेने के लिए पहुंचे थे। राजसमंद की आमेट नगर पालिका में बीजेपी के पार्षदों की बाड़ेबंदी में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कृष्णा कंवर पहुंचे। विधायक की पत्नी ने पार्षदों के लिए दाल-बाटी-चूरमा बनाया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश सरणोत भी खाना बनाने में मदद करते दिखे। देखिए, निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…