संगरूर जिले में हेल्थ डिपार्टमेंट के आउटसोर्स कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल के मेन गेट के सामने हेल्थ मिनिस्टर का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। यह प्रदर्शन हेल्थ डिपार्टमेंट के कैजुअल वर्करों को परमानेंट न करने के विरोध में किया गया। आउटसोर्स कर्मचारियों के संगठन हेल्थ डिपार्टमेंट पंजाब की स्टेट कमेटी के तय कार्यक्रम के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में हेल्थ मिनिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। आउटसोर्स वर्करों को परमानेंट और सैलरी बढ़ाने की मांग संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट जगतार सिंह और गुरविंदर ने बताया कि सभी आउटसोर्स वर्करों को परमानेंट करने और उनकी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 31 अगस्त को पटियाला में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह के घर के सामने प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद 2 सितंबर को हेल्थ मिनिस्टर और हेल्थ डायरेक्टरों के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही, क्योंकि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं। इस मीटिंग में कर्मचारियों ने मांग की थी कि हेल्थ डिपार्टमेंट के सभी कैटेगरी के आउटसोर्स कर्मचारियों को डिपार्टमेंट के तहत परमानेंट किया जाए। साथ ही, उन्हें समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए और सभी कैटेगरी को बिल 2026 में शामिल किया जाए। लुधियाना में एक स्टेट लेवल मीटिंग हुई मीटिंग में कोई समझौता न होने के बाद संगठन के नेताओं ने लुधियाना में एक स्टेट लेवल मीटिंग की। इसमें फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में पंजाब के हर जिले से बड़ी संख्या में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह का पुतला जलाकर पूरे पंजाब में लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज, 19 सितंबर को संगरूर जिले में सरकारी अस्पताल के मेन गेट के सामने हेल्थ मिनिस्टर पंजाब का पुतला जलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुतला जलाने के मौके पर आउटसोर्स हेल्थ डिपार्टमेंट एम्प्लॉइज यूनियन, जिला संगरूर ने आम जनता और कर्मचारियों के बीच पंजाब सरकार के वादों से जुड़े पर्चे भी बांटे।
