जैसलमेर बस अग्निकांड की FSL रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अक्टूबर को बस में आग एसी की खराब वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग बस की छत से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे पूरे केबिन में फैल गई। बस में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस फैल चुकी थी और धुआं था। इससे लोगों का दम घुटने लगा। वे बेहोश होने लगे। लोगों ने बचने के लिए खिड़की के कांच तोड़े, जिससे बाहर की हवा से आग और भड़क गई। इसने पूरी बस को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- बस में किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग लगने का खुलासा नहीं हुआ है। इंजन से जुड़ा था AC
हादसे के बाद 15 अक्टूबर को जयपुर और जोधपुर की एफएसएल टीम जली हुई बस में पहुंची थी। FSL टीमों ने संयुक्त जांच की और हादसे की तकनीकी तह तक पहुंचीं। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- FSL रिपोर्ट के अनुसार, बस की छत पर लगाया गया AC इंजन से जुड़ा हुआ था। इसी कनेक्शन से निकली चिंगारी ने पहले वायरिंग को जलाया। फिर कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे केबिन में भर गया। बस में बैठे यात्रियों को बचने का मौका तक नहीं मिला। कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस के फैलने से लोगों का दम घुट गया। कई यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही खिड़की तोड़ी गई तो बाहर की ऑक्सीजन बस में आई और कुछ ही सेकेंड में बस में आग भड़क गई। बस का नीचे का हिस्सा सुरक्षित
FSL टीम ने बस के नीचे के हिस्से, टायर और डीजल टैंक की भी जांच की, जो पूरी तरह सुरक्षित मिले। इससे साफ हुआ कि आग नीचे से नहीं, बल्कि ऊपर से AC यूनिट से शुरू हुई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बस की डिक्की में मिले पटाखे हादसे की वजह नहीं थे। वे पूरी तरह पानी से भीगे हुए मिले और उनमें विस्फोटक तत्वों का कोई सबूत नहीं मिला। यह बात अब स्पष्ट हो गई है कि हादसा किसी बाहरी धमाके या साजिश से नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी और लापरवाही के कारण हुआ। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई
जांच में यह भी सामने आया कि बस में कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। AC वायरिंग को इंजन के साथ असुरक्षित तरीके से जोड़ा गया था। बस की बॉडी में इस्तेमाल की गई सामग्री भी फायर-रेजिस्टेंस नहीं थी। SP अभिषेक शिवहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर बस मालिक, ड्राइवर और बॉडी मेकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया- FSL रिपोर्ट में साफ है कि बस में भारी लापरवाही बरती गई। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था। यह हादसा टाला जा सकता था, अगर समय पर निरीक्षण और सही तकनीकी फिटिंग होती। … अग्निकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… उपमुख्यमंत्रीजी, आपके बस में बिना चढ़े सुरक्षा गारंटी चाहिए:21 लाशें पूछ रही है उन हत्यारों को सजा कब, जो न सरकार को जानते हैं, न सिस्टम को जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद 2 अफसर सस्पेंड:अब तक 21 मौतें, 4 मरीज अब भी वेंटिलेटर पर, 19 लोग जिंदा जल गए थे बस में से जलते हुए कूदे यात्रियों का VIDEO:चश्मदीद बोला- झुलसी महिलाएं अपना शरीर बचा रही थीं, आसपास से कपड़े मंगवाकर उन्हें ढंका जलती बस से कूदकर दौड़े थे पैसेंजर्स,जले हुए बैठे रहे;VIDEO:महिला चिल्लाई यहां एक लेडीज है, पहले उन्हें ले जाओ, हिम्मत करो एम्बुलेंस तक तो चलो आग लगते ही लॉक हो गया था बस का दरवाजा:चश्मदीद बोला-आर्मी ने JCB से गेट तोड़ा, अंदर लाशें थीं; नॉर्मल बस AC में मॉडिफाई थी 3 बेटे-बेटियों के बाद मां की भी मौत:पति की हालत गंभीर; जैसलमेर बस अग्निकांड में अब तक 25 की जान गई
