फलोदी नगरपरिषद के सभापति पद के लिए अब भाजपा से मेघराज कल्ला, कांग्रेस से श्रीकांता व्यास और निर्दलीय पन्नालाल व्यास मैदान में है। वहीं कांग्रेस के अशोक व्यास और भाजपा के बागी जेपी जोशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। जेपी जोशी के नामांकन वापसी के दौरान उनके साथ भाजपा नेता ओम बोहरा, डॉ. माधुसिंह देवड़ा, गजेंद्र जोशी और सुनील व्यास मौजूद थे। नवनिर्वाचित बोर्ड में भाजपा के 20, कांग्रेस के 13 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं। निर्दलीय प्रत्याशी पन्नालाल व्यास के बेटे अजय व्यास भी वार्ड 3 से निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं।