Gold Silver Price Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात तीन साल से अधिक समय बाद प्रमुख ब्याज दरों में इजाफा किया है। यूएस फेड रेट हाइक का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना गुरुवार सुबह लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाले गोल्ड का भाव 0.78 फीसदी या 1200 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,277 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।